जनवाणी संवाददाता |
बागपत: पश्चिमी उप्र के कुख्यात धमेंद्र किरठल पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है और पुलिस ने धर्मेद्र को बागपत जेल से अंबेडकरनगर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने किरठल गांव में इरशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात धर्मेंद्र किरठल सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है। कुख्यात पर लूट, हत्या, डकैती व रंगदारी मांगने के 49 के करीब मुकदमे दर्ज है।

