Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो लुटेरे ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले और रोहिणी जिले की जॉइंट पुलिस टीम ने खजूरी खास में एनकाउंटर के दौरान लोनी के बदमाश आमिर खान और अशोक विहार के रमजान को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।

बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, चार मैग्जीन, 60 राउंड कारतूस, 1.5 लाख नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बदमाश एक बिल्डिंग में छिपे थे जहां 15 परिवार रह रहे थे। मारे गए बदमाश लूटपाट के कई मामलों में वांछित थे।

रोहिणी जिले की पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए बेगमपुर से खजूरी खास पहुंची थी। इसके बाद रोहिणी की पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट जिले की पुलिस से मंदद मांगी जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग।

इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए तो बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वो लगातार गोलीबारी करते रहे। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img