जनवाणी संवाददाता |
बड़गांव: पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अवैध देशी शराब की खेप के साथ पांच तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।तस्करों के पास से पुलिस ने एक लग्जरी कार तथा टाटा 407 द्वारा लाई जा रही 92 पेटी देशी हरियाणा मार्का बरामद की।
रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात्रि में मोरा नहर की पटरी पर आ रहे वाहनों की सघन चेकिग शुरू की।

