- सर्विलांस के जरिये हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसके प्रेमी ने बुलाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव के समीप स्थित ट्यूबवेल में शव को फेंक दिया। सर्विलांस के जरिए पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती का शव तितावी पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के एक गांव की करीब 24 वर्षीय युवती 17/18 अगस्त की रात घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाना बिहारीगढ़ में दर्ज
कराई थी।

