Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

युवती को लेकर फरार हुए युवक का शव मिलने से सनसनी

  • प्रेमी-युगल के घर लौटने के बाद युवक की हत्या

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: क्षेत्र के गांव सुन्ना में गांव के बाहर आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में शनिवार की सुबह एक युवक का शव गांव के ही बहार एक आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। गांव में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।

08 19

मृतक की पहचान गांव के ही 21 वर्षीय युवक सोनू उर्फ विकास पुत्र रघुवीर के रूप में हुई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में चर्चा है कि युवक अपने पड़ोस की ही एक युवती को लेकर शुक्रवार की शाम को फरार हो गया था।

बताया जाता है कि रात्रि में युवती अपने घर गई और युवक भी अपने घर चला गया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोनू की घर से बुलाकर गांव के ही कई लोगों ने हत्या की है। पुलिस सभी हत्या या आत्महत्या की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img