Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

एलआईसी बड़ौत द्वारा 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: बुधवार को स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ौत शाखा परिसर में शाखा प्रबंधक अरविंद त्यागी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा प्रबंधक ने एलआईसी शाखा के समस्त स्टाफ को स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का संकल्प दिलाया।

शाखा प्रबंधक द्वारा इस अवसर पर पॉलिसी धारकों को सम्मानित भी किया गया। तथा शाखा परिसर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिस को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अरविंद त्यागी ने कहा कि भारत वर्ष में 1 सितंबर 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम अस्तित्व में आई।

तब से लेकर आज तक निरंतर एलआईसी नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस अवसर पर एलआईसी अधिकारी व कर्मचारी राजवीर शर्मा, सुमित तोमर, अक्षय जैन, रमेश सिन्हा, उपेंद्र राठी, पिंटू सिंह खोखर, सुधीर कुमार, अनिरुद्ध राठी, केपी सिंह, रोमित, राजेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img