Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में वैश्य समाज की सुरक्षा एवं सम्मान सुरक्षित: नरेंद्र गुप्ता

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेन्द्र गुप्ता का बागपत में प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन इकाई जनपद बागपत की ओर से अग्रवाल मंडी टटीरी में शोभा यात्रा के रूप में उनका अभिनंदन किया गया। अग्रवाल मंडी टटीरी में पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता एवं पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों अग्र बंधुओं ने फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेन्द्र गुप्ता का माल्यार्पण कर बुके प्रदान कर आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा करके हर्षोल्लास से अभिमन्यु गुप्ता के आवास तक ले जाया गया। उसके बाद बागपत के एक पेलेस में कार्यक्रम किया गया। विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार ने वैश्य समाज का सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित है और पार्टी द्वारा समाज हित में कार्य किया जा रहा है।

24

अभिमन्यु गुप्ता के भाई संजय जिंदल के लेखपाल पद से सेवानिवृत्त होने पर उपस्थित सभी ने उपहार देकर उनको बधाई दी। इस मौके पर भाजपा व्यापार जिला प्रकोष्ठ फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, सुप्रसिद्ध उद्योगपति राकेश गुप्ता, रजनी गुप्ता, स्वाति गुप्ता, महिला राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर कमला अग्रवाल, जितेंद्र सिंघल, अमीनगर सराय से राकेश बंसल, ईश्वर अग्रवाल, बागपत से मास्टर राकेश मोहन गर्ग, पवन गुप्ता पूर्व चेयरमैन, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, अमित अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, संदीप गुप्ता, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश कौशिक, राजपाल शर्मा एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी अध्यक्ष दीपक गोयल सचिव पंकज गुप्ता, बागपत के अध्यक्ष सोहन पाल एवं योगेंद्र पाल सागवान, वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता एडवोकेट, फाउंडेशन से वंदना गुप्ता, गुर्जर समाज की ओर से एडवोकेट गजेंद्र बली, व्यापारी संघ बागपत की ओर से नंदलाल डोगरा, आर्य समाज अग्रवाल मंडी की ओर से आर्य भूषण ओमपाल आर्य, मनोज आर्य एवं मंत्री संदीप आर्य आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img