Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई

जनवाणी संवाददाता |

तितावी: सपना हुआ साकार घर हुआ अपना कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत  बघरा ब्लाॅक में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां 78 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई।। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सतीश गौतम व बघरा ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि गौरव पंवार ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गौरव  पंवार कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पात्रों तक पहुंचा रही है। उक्त सरकार के कारण ही पात्रों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। खंड विकास अधिकारी सतीश गोतम ने यहा उपस्थित लोगों को सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शबी हैदर जैदी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुश कुमार, आस मोहम्मद, एडीओ प्रदीप कुमार, फिरोज चन्द्रा, सुनील कुमार, मौ. आसिफ, ओमवीर सिंह, राजीव चैधरी, कुलदीप का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img