Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय पोषण में माह में बच्चों की ग्रोथ अच्छी बनें: प्रदीप

  • सांसद प्रदीप चौधरी ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में माह सितम्बर को ‘चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारंभ लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जनपद शामली में कार्यक्रम का शुभारंभ कलक्ट्रेट स्थित सभागार में मुख्य अतिथि सांसद कैराना प्रदीप चौधरी ने फीता काटकर व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में सांसद ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। सांसद व डीएम ने 7 माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया। किशोरियों को पौधे एवं सेनेटरी नैपकिन पैड वितरित किए। सांसद ने योजनाओं से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन सभा ने सुना।

इस अवसर सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक अभियान की 2018 से शुरुआत की गई है। अभियान के अंतर्गत बच्चों की ग्रोथ अच्छी बने महिलाओं, किशोरियों को जागरूक करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करें। कोरोना के समय में आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कोरोना किट, ट्रेसिंग आदि का जो कार्य किया गया है वह सराहनीय रहा है। सांसद ने कहा कि अब करोना वैक्सीन का कार्य चल रहा है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। सांसद ने पोषण- शपथ भी दिलाई।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के दृष्टिगत संयुक्त विभागों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन बच्चों का वजन है, उनको चिन्हित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्धारित थीम के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिलाओं किशोरियों को जागरूक किया जाए ताकि उनमें आयरन की कमी ना हो।

ज्यादा से ज्यादा पोषण वाटिका बनाकर उनमें सहजन के पौधे लगाएं। जिन विभागों को जो दायित्व सौंपे गए हैं, वह उसके अनुसार अपने कार्य कराते हुए अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सांसद प्रदीप चौधरी ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर कलक्ट्रेट के मुख्य प्रवेशद्वार पर पहुंचकर संपन्न हो गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img