- गुर्जर भवन में कार्यक्रम का आयोजन, लोक सेवा आयोग में चयनित को सम्मानित किया
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के चमरावल रोड स्थित गुर्जर भवन में गुरूवार को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा सम्राट मिहिर भोज की जयंती व अंतराष्ट्रीय गुर्जर दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने गुर्जर समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समाज के युवकों को आगे आने का आह्वान किया। साथ ही लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

