Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाविप की ‘संकल्प’ शाखा ने की गौ सेवा और यज्ञ

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारत विकास परिषद शाखा ‘संकल्प’ द्वारा पचेंडा रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में यज्ञ एवं गौ सेवा कार्य किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक बाठला रहे। उन्होंने अतिथियों के साथ यज्ञ में भाग लिया और गौमाता को केले के रूप में फल खिलाए। उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर गौमाता को विशेष सम्मान मिला है। गौमाता में तमाम देवी देवताओं का वास होता है। गौ पूजा और सेवा से बड़ा पुण्य मिलता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाठला, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कुश पुरी, श्रीमोहन तायल , सुभाष गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, शिशु कांत गर्ग, डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर भारत कक्कड़, मनोज अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, डॉक्टर अजय गर्ग, श्रीमती भावना महेश्वरी, मनोज महेश्वरी, गजेंद्र राणा, अश्वनी वर्मा, लोकेश चंद्र, सुरेंद्र अरोड़ा तथा अवनीश गोयल आदि उपस्थित रहे। राकेश मित्तल और दीप शिखा मित्तल का विशेष योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img