Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सुशांत केस: बिहार के DGP बोले, पूरे देश को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आज सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई होगी। इस मामले में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भी बराबर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज फैसले का इंतजार कर रहा है। मुझे शुरू से लगता है कि इंसाफ मिलेगा।

इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि हम सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सिर्फ न्याय चाहते हैं। मुंबई पुलिस पूरे देश में क्या संदेश दे रही है। अब नागरिकों को भी उनपर भरोसा नहीं है, इसलिए सीबीआई को मामले की जांच करने दें।

उल्लेखनीय है कि आज सुप्रीम कोर्ट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले से यह तय हो जाएगा कि सुशांत सिंह केस की जांच सीबीआई करेगी या फिर पटना से केस ट्रांसफर होकर मुंबई पुलिस करेगी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना में दर्ज कराई गई।

इस प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों पर अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के करीब दो महीने होने को हैं, मगर अब तक इसकी जांच पर पेच फंसा हुआ है।

एकल पीठ सुशांत सिंह मौत मामले पर फैसला सुनाएगी

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कार्यसूची के अनुसार, न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की एकल पीठ सुशांत सिंह मौत मामले पर फैसला सुनाएगी। न्यायमूर्ति रॉय ने 11 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई पूरी की थी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे।

मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, बिहार पुलिस जांच में कोताही का आरोप लगा रही है और परिवार ने भी सीबीआई जांच की अपील की है, जिस पर केंद्र की मुहर भी लग
चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img