जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया। शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा के नेतृत्व व कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व जिला अध्यक्ष शशी वालिया, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय शर्मा के नेतृत्व में जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली और देश के युवाओं से 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष का झूठा वायदा करने वाली मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए कांग्रेसजनों ने गुरुद्वारा रोड, अंबाला रोड के रास्ते रेहड़ी पर फल बेचते हुए और रिक्शा चलाते हुए घंटाघर तक, 2 करोड रोजगार का झूठा वादा किया, मोदी ने युवाओं को लूट लिया, मोदी तेरी हार है, देश का युवा बेरोजगार है आदि नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

