जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: विधायक अशोक कुमार राणा शुक्रवार को नगर के मोहल्ला बाड़वान स्थित सैनी धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राणा ने कहा कि नगर में सैनी समाज धर्मशाला निर्माण की मांग पिछले काफी समय से करता आ रहा है।
समाज के सभी लोग अपने पारिवारिक कार्यक्रम मंडप या अन्य स्थानों पर नहीं कर सकते इसलिए समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए धर्मशाला होनी आवश्यक है। सैनी समाज की धर्मशाला काफी पुरानी होने के चलते जर्जर हो गई थी। इसलिए इसका पुन: निर्माण बेहद जरूरी हो गया है। धर्मशाला निर्माण के लिए उन्होंने अपने तरफ से सैनी धर्मशाला के अध्यक्ष अशोक सैनी तथा पालिका सभासद सुरेंद्र बॉबी को दो लाख रुपए की नगद धनराशि सोपी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अंकित 9897416820

