Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चावला देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को सेवा भारती सावरकर भाग द्वारा संरक्षक देवेंद्र गोयल की पुण्य स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कमल दत्त शर्मा व प्रदीप सरस्वा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहां की आज सम्मानित होने वाले मेधावी प्रतिभावान छात्र छात्राओं से निवेदन है कि आज संकल्प लें कि जीवन में किसी भी स्थान पर पहुंचे कैरियर में कोई भी मार्ग चुने,लेकिन देश समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता को समाप्त नहीं होने देंगे।

अपने जीवन में कोई ना कोई एक बड़ा सेवा का कार्य करेंगे अथवा सेवा के कार्य से जुड़े रहेंगे सेवा भारती के कार्यक्रम में आने के पश्चात अपने जीवन में सदाचार और अनुशासन आत्मसात करने का प्रयास करना ही सच्चा सम्मान है। संचालन राकेश गौड़ ने किया। कार्यक्रम में प्रेमवीर सिंह, मनोज गोयल, जितेंद्र, प्रदीप सरसावा, प्रशांत शर्मा, विकास भड़ाना आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img