Home Uttar Pradesh News Shamli विजय कौशिक के नेतृत्व मुजफ्फरनगर सम्मेलन में ब्राह्मण रवाना

विजय कौशिक के नेतृत्व मुजफ्फरनगर सम्मेलन में ब्राह्मण रवाना

0
विजय कौशिक के नेतृत्व मुजफ्फरनगर सम्मेलन में ब्राह्मण रवाना
  • ब्राह्मण समाज की अखंडता, अखंडता को मुजफ्फरनगर में सम्मेलन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रविवार को प्रमुख समाजसेवी ओर श्री परशुराम युवा जागृति मंच के संरक्षक वरिष्ठ सपा नेता विजय कौशिक के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में आयोजित विशाल ब्राह्मण सम्मेलन में जनपद शामली से सैंकडों की संख्या में ब्राह्मण बन्धु रवाना हुए।

रविवार को शहर के मोहल्ला रेलपार से विजय कौशिक ने एकत्रित हजारों ब्राह्मण बन्धुओं के काफिलों को बसों ओर कारों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद शामली के कैराना, कांधला, एरटी, बधेव, बामनोली, रामडा आदि अनेक गांवो के ब्राह्मण समाज के लोग ब्राह्मण सम्मेलन में सम्मलित होने के लिये पूरे उत्साह के साथ रवाना हुआ।

इस अवसर पर श्री परशुराम युवा जागृति मंच के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा कि मंच अपने मूलभूत सिद्धान्त पर कार्य करते हुए समाज के हर उस व्यक्ति के लिये कृत संकल्पित है जो समाज के हितों और सम्मान के लिये समर्पित है, वह चाहे किसी राजनीतिक दल, संस्था या संगठन से जुड़ा हो। राकेश शर्मा के हाथों को मजबूत करने और ब्राह्मण समाज की एकता और अखंडता की ताकत को बनाए रखने के लिए जागृति मंच सम्पूर्ण ताकत से साथ है।