Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 449.72 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 59,217.88 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.80 अंकों (0.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,626.80 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में 647 शेयरों में तेजी आई, 1069 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा।

इसलिए आई गिरावट

क्रूड ऑयल में तेजी से शेयर बाजार प्रभावित हुआ। तीन साल में पहली बार कच्चा तेल 80 डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई है। साथ ही चीनी कंपनी एवरग्रांड के दिवालिया होने की अशंकाओं के बीच घरेलू बाजार प्रभावित हुआ।

गोल्डमैन सैक्स ने चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमान भी घटा दिया है। साथ ही अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर घरेलू सेयर बाजार पर पड़ा।

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले।

वहीं रिलायंस, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, आईटीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टाइटन, एम एंड एम, एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज ऑटो, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 341.92 अंक (0.57 फीसदी) नीचे 59325.68 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 137.10 अंक (0.77 फीसदी) नीचे 17611.50 पर था।

मंगलवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स

मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 25.29 अंक या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 60103.17 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 17.10 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 17872.20 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। लगातार तेजी बना रहे सेंसेक्स में जबरदस्त गिरावट आई थी।

सेंसेक्स 410.28 अंकों (0.68 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 106.50 अंक (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img