Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

आश्रम में लोगों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, छह डकैतों ने मचाया तांडव

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: क्षेत्र में अपराध थम नहीं रहे हैं। बदमाश एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। फिर भी इंस्पेक्टर जानी लापरवाह बने हुए हैं। बुधवार रात मेरठ-बागपत हाइवे स्थित आश्रम में आधा दर्जन शस्त्रधारी बदमाशों द्वारा आश्रम के स्वामी व शिष्यों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लाखों की नकदी व सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गये।

मेरठ-बागपत हाइवे मार्ग पर रावा कुटी गांव के बाहरी छोर पर 50 वर्षों से सतगुरु का आश्रम स्थित है। आश्रम के मुख्य पुजारी महेश्वरानंद पुत्र कृष्णानंद के अलावा दर्जन भर शिष्य भी रहते हैं। बुधवार रात आधा दर्जन शस्त्रधारी बदमाश दीवार फांदकर आश्रम में घुस गये। स्वामी महेश्वरानंद पुत्र कृष्णानंद का दरवाजा खुलवाकर हथियारों से आतंकित कर बंधक बना लिया और उनके पास से लाखों की नकदी व तीन लाख के सोने की चेन, अंगूठी, सोने-चांदी के अन्य जेवरात लूटकर उन्हे कमरे में बंद कर दिया।

महेश्वरानंद से लूट के बाद बदमाश उनके शिष्यों के कमरों में बारी-बारी से पहुंचे और शिष्यों के कमरों से भी हजारों की नकदी व सोने के जेवरात के साथ-साथ कीमती सामान लूट लिये। बदमाश लूटपाट के बाद सभी को कमरों में बंदकर फरार हो गये। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में दबिश दी, लेकिन बदमाशों का कही पता नहीं चला। थाना पुलिस ने डकैती को महेश्वरानंद की तहरीर पर लूट में दर्ज कर लिया।

कई बार पड़ चुकी डकैती

सतगुरु आश्रम में पहले भी कई बार डकैती पड़ चुकी है, लेकिन आज तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पायी है। रावा गांव ही नहीं आसपास के ग्रामीणों ने आश्रम में पड़ी डकैती में शामिल बदमाशों को शीघ्र पकड़ने व उन्हे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने की मांग की है।

डकैती छिपाये रही पुलिस

रावा के आश्रम में आधा दर्जन बदमाशों डाली गयी लाखों की डकैती की घटना को थाना पुलिस दिन भर छिपाये रही। थाना पुलिस ने डकैती की घटना को दर्ज न करने का लगभग मन बना ही लिया था कि ग्रामीणों व आश्रम के गुरुजी व शिष्यों ने मुकदमा दर्ज न होने एसएसपी प्रभाकर चौधरी व आलाधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दे दी।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में 10 मकानों में हो चुकी है चोरी

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में चोरों का आतंक बरकरार चल रहा है। पिछले एक सप्ताह में चोरों ने 10 मकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है। लेकिन थाना पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, चोरों ने अब एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।

थाना क्षेत्र के विकासपुरी के रहने वाले फैजान अहमद पुत्र जहीर अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी दो महीने से अपने मायके इलाहाबाद गई हुई है। मंगलवार को वह अपने माता-पिता के पास भगत सिंह मार्केट चला गया था। तब से उसका घर बंद था। गुरुवार को वह विकासपुरी स्थित अपने घर पहुंचा तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे हुए थे और अलमारी भी खुली पड़ी थी।

फैजान अहमद ने बताया कि चोर अलमारी से 20 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद फैजान अहमद ने थाने पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, मंगलवार की रात में चोरों ने समर गार्डन के रहने वाले नौशाद के घर को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये की चोरी की थी। इससे दो दिन पहले चोरों ने एक ही रात में हुमायूं नगर में पांच घरों में चोरी की थी। थाना क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही चोरी की वारदात को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img