जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ग्राम पंचायत भवन रायपुर सादात पहुंची। टीम में शिवम कुमार, प्रजापति मंजीत पाल, वीरेंद्र कुमार व कुंवारी प्राची शामिल रही। कुछ लोगों में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए अभी भी भ्रम की स्थिति बनी है।
स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड के आधार पर रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई वैक्सीनेशन कराने वालों में महिलाओं में काफी जागरूकता देखी गई। उधर ग्राम प्रधान ताहिर सलीम अंसारी के प्रेरित करने पर गांव के लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता देखी गई। ग्राम प्रधान ने कहा कोविड-19 वैक्सीन जीवनदायिनी है। यह हमें बहुत सारी बीमारियों से मुक्ति दिलाती है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर काफिल 9758096853

