जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कोरोना महामारी को लेकर सोमवार को भी राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 20799 मामले नए मामले सामने आए हैं और 180 लोगों की मौत हुई है।
हालांकि इस दौरान 26,718 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,64,458 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 200 दिनों में सबसे कम है।
पढ़ें बीते तीन दिनों के आंकड़े
रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 22,842 नए मामले सामने आए थे और 244 लोगों की मौत हुई थी।
हालांकि इस दौरान 25,930 लोग स्वस्थ भी हुए थे। वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में 24,354 मामले सामने आए थे जबकि 234 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, 25 हजार 455 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
वहीं शुक्रवार की बात करें तो बीते 24 घंटे में 26,727 नए संक्रमित मरीज मिले थे और 277 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 28,246 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी।
यहां पढ़ें आज के आंकड़े एक जगह
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 20,799
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 26,718(कल से 788 अधिक)
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 180(कल से 64 कम)
- देश में अब तक कुल मामले: 3,38,34,702
- देश में अब तक सक्रिय मामले: 2,64,458
- देश में अब तक कुल रिकवरी: 3,31,21,247
- देश में अब तक कुल मौतें: 4,48,997
- देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन: 90,79,32,861

