Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने यादव के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

जनवाणी संवादाता |

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ निवासी नौसेना के ऑन ड्यूटी लेफ्टिनेन्ट कमान्डर रजनीकांत यादव की उत्तराखण्ड राज्य में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

सीएम योगी ने यादव के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है उन्होंने रजनीकांत के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है।

सीएम ने यादव के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा यादव के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img