जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार 2021 का एलान शुरू हो चुका है। सोमवार को चिकित्सा के नोबेल के लिए दो साझा विजेताओं- डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम के नाम घोषित किए गए। इन दोनों रिसर्चरों को शरीर में तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टरों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

