Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन का भारत में स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की।

राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद फ्रेडरिकसेन ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं। मैं इस यात्रा को डेनमार्क-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हूं।

बता दें कि पीएम फ्रेडरिकसन अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आई हुई हैं, इस दौरान वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगी और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।

प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन पीएम मोदी के साथ ‘हरित सामरिक गठजोड़’ के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा करने के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा करेंगी।

भारत-डेनमार्क के बीच बातचीत के दौरान तकनीकी और कारोबारी सहयोग संबंधित मुद्दों के साथ-साथ पुरूलिया हथियार कांड के आरोपी किम डेवी के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी होगा। कोरोना काल में बीते 20 महीनों के दौरान यह किसी प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री का आज का आगे का कार्यक्रम

  • सुबह 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात होगी
  • दोपहर 12.30 बजे हैदराबाद हाउस में समझौतों का आदान प्रदान और प्रेस स्टेटमेंट होंगे
  • शाम 4.45 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात होगी
  • रविवार को आगरा में ताजमहल का दीदीर करेंगी पीएम फ्रेडरिकसेन

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन रविवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी। उनके दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद ने शुक्रवार को ताज और किला बंद करने की सूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक रविवार सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, जबकि आगरा किला को सुबह 9.50 बजे से 11.50 बजे तक बंद रखा जाएगा।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री आज रात को विशेष विमान से सीधे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img