जनवाणी संवाददाता |
नानौता: बुधवार की शाम नगर के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में उस समय हड़कंप मच गया, जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रामपुर मनिहारान अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गई। मामूली खामियां दोनों सेंटर्स पर पाई गई, जिसके लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बुधवार की शाम नगर के गंगोह मार्ग स्थित दो प्रमुख अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी दस्तावेजों को बारीकी से जांचा गया तथा लाइसेंस आदि भी चेक किए गए। दोनों सेंटर पर मामूली खामियां चेकिंग के दौरान पाई गई, जिसके संबंध में आवश्यक निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा सेंटर संचालकों को दिए गए।

