Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

खाई में गिरी कार, हादसे की भेंट चढ़े 5 लोग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून जिले के चकराता स्थित त्यूनी क्षेत्र में एक कार खाई में गिरी गई।

हादसे में सभी पांच लोगों की मौत

हादसा गुरुवार को तड़के बानपुर रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक इस कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे और किसी निजी काम से जा रहे थे।

पिथौरागढ़ हादसे में भी हुई थी पांच लोगों की मौत

हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य कर रही है।

इससे पहले बुधवार को पिथौरागढ़ में एक कार खाई में गिर गई थी। उस हादसे में भी पांच लोगों की मौत हुई थी।

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत

थल से पिथौरागढ़ आ रही एक फॉर्च्यूनर कार बुधवार को मुवानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में नेपाल के दो पंडित भी शामिल थे।

सभी लोग कर्णप्रयाग में पूजा कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। संचार सेवाएं बंद होने के कारण एक युवक को दस किमी दूर थल थाने भेजकर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img