जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गुरुवार को भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के कुल 312 छात्र व छत्राओ में से मात्र 76 बच्चे ही स्कूल गए बाकी बच्चे स्कूल में पानी भरा होने के कारण शिक्षा से वंचित रह गए। संविलियन विद्यायल मनोहरवाली के प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूल की चहारदीवारी बनाने का कार्य चल रहा था।
पिछले तीन दिन से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी खेतों के रास्ते आकर स्कूल परिसर तक आ पहुंचा है। पानी स्कूल परिसर में आने से करीब तीन फिट ऊंची निर्माणधीन दीवार पानी मे डूब गई, जिससे निर्माण कार्य बंद हो गया है। प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में चार से पांच फिट पानी भरा हुआ है जिससे छात्र छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम हो गई है। स्कूल परिसर में भरे पानी को देखकर छात्र छात्राएं घर वापिस चले जाते है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर विशाल शर्मा 9837109552

