Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

अब भैंसाली मैदान में लगेगा दीवाली मेला

  • डीएम ने ली बैठक, मेले में लगाये जाने वाले झूले की कराएं आईटीआई से जांच: जिलाधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 28 अक्टूबर से तीन नवम्बर तक दीपावली मेले का आयोजन भैंसाली मैदान में किया जायेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूहों आदि को अपने उत्पाद बेचने का अच्छा प्लेटफार्म भी इस अवसर पर उपलब्ध कराया जायेगा ताकि उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सके। मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के संबंध में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में यह जानकारी जिलाधिकारी के. बालाजी ने दी।

डीएम के. बालाजी ने बताया कि नगर निगम के साथ-साथ जनपद की दोनों नगर पालिकाओं में भी दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को मेला अवधि में उनकी आय बढ़ाये जाने के दृष्टिगत उनकी सामग्री, वस्तु, उत्पाद का अधिकाधिक विक्रय किये जाने का अवसर भी प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर अधिकाधिक संख्या में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत पंजीकृत व ऋण ग्राही स्ट्रीट वेंडर को सामग्री विक्रित करने के लिये समुचित स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला परिसर में जो भी झूले लगाये जायें उनकी आईटीआई से जांच अवश्य करायी जाये।

उन्होेंने मेले में एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड की व्यवस्था करने को कहा तथा मेले के दौरान फूड स्टॉल में बिकने वाली खाद्य सामग्री की जांच भी कराने के लिए कहा। नगरायुक्त मनीष बंसल ने मेला स्थल पर स्वच्छता, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पुलिस प्रबंधन व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन कोविड प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुये कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मेले में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा। यहां करीब 80 स्टॉल कवर्ड होंगे व करीब 100 खुले स्थान पर होंगे। उन्होंने कहा कि मेले में फूड स्टॉल, खेल कूद (गेम) स्टॉल, ओडीओपी, एनआरएलएम, एनयूएलएम सहित विभिन्न स्टाल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम रोटरी क्लब, विद्यालयों आदि द्वारा कराये जायेंगे। मेले में एम्युसमेन्ट पार्क भी आकर्षण का केन्द्र होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर, यातायात जितेन्द्र श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, नगर मजिस्टेज्ट अजय भट्ट, एसीएम चन्द्र प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img