Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मेट्रो ट्रेन के ट्रायल को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम योगी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को कानपुर में तीन घंटे रहेंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सोमवार को जारी हो गया। सुबह 9:35 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड में उतरेंगे। 9:50 से 10:20 बजे तक गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो में ट्रायल रन की तैयारियां देखेंगे।

सभा को संबोधित करेंगे और ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 10:50 से 11:40 बजे तक जीका वायरस की रोकथाम की तैयारियों और शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।

इसमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमओ मौजूद रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री चकेरी क्षेत्र में जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेंगे। मुख्यमंत्री 12:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे।

सीएम की सभा में चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश 

सीएम की सभा में चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। सिर्फ 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें मेट्रो, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img