Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

शहर में प्रदूषण का स्तर चल रहा 400 के पार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: वायु प्रदूषण की वजह से स्मॉग बढ़ गया है। यह ठंड बढ़ने के साथ धूल और धुएं के कारण होता है। हवा का बहाव न होने के कारण यह काफी देर तक आसमान में रुका रहता है। रविवार और सोमवार को हवा का बहाव कम होेने के कारण धुंध बढ़ी।

वायु प्रदूषण कम हो, इसके लिए जनरेटर का कम इस्तेमाल, कूड़ा पत्ती जलाने और होटलों ढाबों में कोयले का इस्तेमाल और उपले जलाने पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। सड़कों की खोदाई के दौरान धूल न उड़े, इसके लिए पानी का निरंतर छिड़काव जरूरी है।

दिल्ली की तरह क्रांतिधरा में भी आबोहवा जहरीली होने लगी है। प्रदूषण का स्तर दिल्ली से भले कम हो, लेकिन सोमवार को लगातार दूसरे दिन धुंध से घिरे जिले में लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। दमा के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।

अस्पतालों की ओपीडी में अचानक भीड़ बढ़ गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में भी प्रदूषण की मात्रा तीन गुना अधिक पाई गई है। खुदी सड़कों से उड़ती धूल, वाहनों से निकलता धुआं और दीपावली पर हुई जबरदस्त आतिशबाजी को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों द्वारा शहर के स्वच्छ बनाने के दावे जरूर किये जा रहे हैं, लेकिन इन दावों के बावजूद शहर में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिसका निपटान आग लगाकर किया जा रहा है। अगर शहर में वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिन प्रतिदिन वायु गुणवत्ता खराब होती जा रही है।

सुबह से स्मॉग छा जाती है। जिसके कारण सुबह से सांसें घुटने लगती है और आंखों से पानी निकलने लगता है। वहीं सांस, दमा और अस्थमा के मरीज सांस ना आने की दिक्कत को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहर में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो रही है। जिसके चलते लोगों को अब सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है।

अगर समय रहते शहर के प्रदूषण के स्तर को कम नही किया गया तो आने वाले दिनों में लोग मौत का शिकार हो जाएंगे। इस बार दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी ज्यादा होने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। हालांकि हवाएं भी जरूर चली, लेकिन यह हवाएं भी प्रदूषण के स्तर को कम नहीं कर पाई।

जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। मेरठ में प्रदूषण का स्तर लगातार चार सौ के पार चल रहा है। फिलहाल प्रदूषण का स्तर 410 है। जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है।

स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में तकलीफ

दो दिन से छाई धुंध और प्रदूषण के कारण सोमवार को स्वस्थ लोगों को भी दिक्कतें होने लगीं। सोकर उठने के बाद लोग काम पर निकले तो अजीब से बेचैनी का सामना करना पड़ा। बहुत से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।

इसके चलते सोमवार को जिला अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। दो दिन से वातावरण में छाए धुंध के कारण लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। दो दिनों के भीतर ऐसे 463 मरीजों का इलाज किया गया। ऐसे लोगों को दवा के साथ कम से कम सड़क पर निकलने व नाक व मुंह ढंककर निकलने की सलाह दी गई।

घुट रहा क्रांतिधरा का दम

धुएं ने मासूमों से लेकर बुजुर्गों तक की सांसें घोट दी है, आंखों से पानी निकल रहा है। जिससे क्रांतिधरा के लोगों का दम घुट रहा है। जिन मरीजों को पहले से सांस और फेफड़ों संबंधित की दिक्कत है, उन्हें एक-एक सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

14 5

सरकार और प्रशासनिक अधिकारी बढ़ते प्रदूषण के स्तर को मात्र किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, लेकिन शहर में खुलेआम कूड़े-कचरे को आग के हवाले कर किये जा रहे निपटान की तरफ किसी अधिकारी की नजर नहीं गई। जब किसानों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर सकती हैं तो कचरे में आग लगाने वाले दुकानदारों और सफाई कर्मचारियों के खिलाफ क्यों नहीं?

धुंध से हृदयरोग पीड़ितों को दिक्कत

अचानक धुंध के कारण दमा व हृदयरोग से पीड़ित मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। धुंध के चलते सबसे पहले श्वसन क्रिया पर असर पड़ता है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ गला भी चोक हो जाता है। धुंध के कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं, जो रक्त प्रवाह को बाधित करने का काम करते हैं।

इससे शरीर में तमाम दिक्कते होने लगती हैं।

शहर में प्रदूषण के स्तर को रोकने के लिए विभाग लगातार मॉनिटीरिंग कर रहा है। औद्योगिक फैक्ट्रियों एवं गन्ने के कोल्हू पर पैनी नजर रख रखी है। शहर में प्रदूषण के स्तर को रोकने के लिए जनता को भी जागरुक रहना होगा।
-डा. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

शहरों में प्रदूषण का स्तर

  • मेरठ 410
  • बागपत 429
  • गाजियाबाद 440
  • मुजफ्फरनगर 386
  • नोएडा 415
  • आगरा 487

शहर के इन स्थानों का प्रदूषण का स्तर

  • जयभीम नगर 413
  • गंगानगर 401
  • पल्लवपुरम 415

मौसम में लगातार बढ़ रहा ठंड का प्रकोप

मोदीपुरम: मौसम में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में तापमान निरंतर गिर रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ने के कारण लोगों ने गर्मी के कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए। ठंड के इस प्रकोप के बढ़ने के कारण डेंगू और वायरल की बीमारी भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि वैज्ञानिक अभी ठंड बढ़ने की लगातार संभावना व्यक्त कर रहे हैं।

राजकीय मौसम वैधशाला पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 एवं न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह शांत रही। शाम को चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिक डा. एम शमीम अहमद का कहना है कि मौसम में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। जिसके चलते ठंड लोगों को परेशान करेगी।

वैसलीन और कागज से जांचा वायु प्रदूषण

मेरठ: एनएएस इंटर कॉलेज में सोमवार को अमृत महोत्व के अंतर्गत 26वीं गतिविधि का अयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने वैसलीन और कागज की मदद से वायु प्रदूषण को जांचा। इसके साथ ही छात्रों ने वायु प्रदूषण से होने वाले खतरनाक परिणामों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

वायु प्रदूषण का स्तर सुबह पीएम 2.5, 684 पर साढेÞ नौ बजे, साढ़े 11 बजे 184 और 12.40 पर 179 रहा। वहीं, अगर पीएम 10 की बात करें तो 9.30 बजे 936, 11.30 बजे 239 और 12.40 पर 219 रहा। जैसे जैसे दिन में सूरज की गर्मी बढ़ती गई वायु प्रदूषण का प्रभाव भी कम होता गया। इस दौरान प्रधानाचार्य आभा शर्मा, बिजेंद्र ध्यानी, अश्वनी त्यागी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img