Home Jammu And Kashmir News जम्मू-कश्मीर: साइबर सेल पुंछ ने बरामद किए 50 खोए मोबाइल फोन

जम्मू-कश्मीर: साइबर सेल पुंछ ने बरामद किए 50 खोए मोबाइल फोन

0
जम्मू-कश्मीर: साइबर सेल पुंछ ने बरामद किए 50 खोए मोबाइल फोन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में साइबर सेल ने मंगलवार को खोए हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए। जिसके बाद इन मोबाइल को उनके मालिकों को सौंप दिया गया। इस मौके पर एसएसपी पुंछ भी उपस्थित रहे। उन्होंने आम जनता से अपने मोबाइल का ध्यान रखने की अपील की।

एसएसपी ने बताया कि मोबाइल फोन में व्यक्तिगत डेटा होता है और इसके दुरुपयोग की पूरी संभावना होती है। जनता ने सेवाएं प्रदान करने में साइबर सेल पुंछ की भूमिका और प्रयासों की सराहना की।