Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

राजनीति का केन्द्र बिंदू बना ‘धनशंकुतलम्’

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट स्थित 210-ए कोठी राजनीति का केन्द्र बन गई। दो घंटे के लिए भाजपा के तमाम टिकटार्थियों की भीड़ इस कोठी पर जमा हो गई। दरअसल, दोपहर 12.45 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल मंगलवार को वेस्टर्न रोड स्थित जयप्रकाश अग्रवाल के आवास पर पहुंचे थे। यहां पर एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में वह शामिल हुए।

यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया, लेकिन ज्यादातर ऐसे भाजपा नेताओं का यहां जमावडा रहा, जो 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं। हालांकि राजनीतिक चर्चा यहां नहीं हुई, लेकिन नेताजी अपना चेहरा दिखाने के लिए रामलाल के इर्द-गिर्द ही घूमते रहे।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई दावेदार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसको लेकर भी यहां खासी चर्चा रही। जयप्रकाश अग्रवाल का परिवार राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हुआ हैं। उनके आवास पर ही रामलाल पहुंचे थे। यहां भाजपा नेताओं से मिले, परिचय भी लिया, लेकिन राजनीति को लेकर कोई चर्चा उन्होंने नहीं की। पत्रकारों ने उनसे सवाल भी किये, लेकिन राजनीतिक चर्चा करने से रामलाल जी ने परहेज ही किया।

188

यहां पर उनका स्वागत करने वालों में सांसद राजेंद्र अग्रवाल विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय गोयल, अरुण जिंदल, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा परमात्मा शरण कंसल, सुरेश जैन ऋतुराज, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अपार अग्रवाल, संजीव गुप्ता, तुषार गुप्ता, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, इंदर गर्ग, विजेंद्र अग्रवाल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया,

मधु गुर्जर, सुशील गुर्जर, पवन मित्तल, अंकित चौधरी, गणेश अग्रवाल, पवन गर्ग, आदित्य सिंह, जॉनी ब्लॉक प्रमुख गौरव, अनिल गोयल, सुधीर रस्तोगी, सुनील वाधवा, कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा, अजय गुप्ता, अंकित सिंघल, डोली गुप्ता, गौरव गोयल, अनिल जैन, बबीता गुप्ता आदि ने बुके देकर स्वागत किया। इसके अलावा सूरजकुंड स्थित केशव भवन में भवन का उद्घाटन किया। यहां एक कार्यक्रम को भी उन्होंने संबोधित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img