Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

त्रिपुरा में यूएपीए के तहत दर्ज मुकदमों के विरोध में प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि पिछले दिनों ही त्रिपुरा में मुस्लिम समाज की इबादतगाहों और संपत्तियों पर आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे आतंकवादी संगठनों ने हमले किये।

जिसमें दर्जनों मस्जिदों, मजारों और दुकानों को क्षति पहुंची। इन हमलों को राज्य की बिप्लव कुमार देब सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त था। इसीलिए दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की गई। वहीं अब इन आतंकी घटनाओं को देश के सामने अपनी जांच के जरिये लाने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्राकरों पर राज्य सरकार ने यूएपीए के तहत फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिये हैं, जो सच्चाई को दबाने का आपराधिक कृत्य है।

ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से कांग्रेसियों ने संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए त्रिपुरा सरकार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एहतेशाम हाशमी, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव, अधिवक्ता अंसार इंदौरी, नागरिक अधिकार संगठन पीयूसीएल के अधिवक्ता मुकेश, पत्रकार श्याम मीरा सिंह पर लगाए गए यूएपीए के फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने का निर्देश देने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में इकबाल कुरैशी, दीपक सैनी, नफीफ अली, अकबर अंसारी, सीमा जाटव, राजपाल पंवार एडवोकेट, संदीप शर्मा, आदिल, फारूख अंकल, गय्यूर कुड़ाना, महाबीर सैनी, गुलफाम, खुर्शीद, वकील ब्लाक आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img