Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

हुतात्मा दिवस पर विहिप-बजरंग दल का ब्लड डोनेशन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम एवं विभाग संयोजक विशाल निर्वाल ने संयुक्त रूप सें किया। कार्यक्रम प्रमुख हिमांशु शर्मा रहे। इस अवसर पर मिलन सोम ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता किसी ना किसी प्रकार से समाज के बीच सहायता में लगे रहते हैं।

इसी क्रम में हुतात्मा दिवस पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया है जिससे किसी भी व्यक्ति की मृत्यु खून की कमी से ना हो। हिमांशु ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते हुए हमें भी अपनी जान का ध्यान रखना चाइये।

हेलमेट लगाकर दुपिया वाहन और सीट बैल्ट बांधकर चौपहिया वाहन चलाना चाहिए। विशाल निर्वाल ने सभी को सड़क पर वाहन चलाने के नियमों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रदीप पुण्डीर, सन्नी सरोहा, आलोक शर्मा, रवि, अक्षय मलिक, निखिल, अर्जुन, रजनीश, आशीष कुमार, आकाश शर्मा, सूरज, राहुल खाटियान, गौरव खाटियान, गोविंदा, तुषार, विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img