Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अखिलेश ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर भाजपा पर कसा तंज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘फ़ीता आया लखनऊ से और नयी दिल्ली से कैंची आई, सपा के काम का श्रेय लेने को मची है ‘खिचम-खिंचाई।’

आशा है अब तक अकेले में बैठकर लखनऊ वालों ने ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे’ की लंबाई का आंकड़ा रट लिया होगा। सपा ‘बहुरंगी पुष्पवर्षा’ से इसका उद्घाटन करके एकरंगी सोच वालों को जवाब देगी।

इसके पहले अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि उनकी सरकार बनने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में हुई मनमानी की जांच कराएंगे। साथ ही कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडी बनेगी। अन्य सुविधाओं का विकास भी होगा जिससे आवागमन के साथ आसपास के गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के झूठ व गलत कार्यों की वजह से जनता उसे सत्ता से बेदखल करने जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सपा सरकार ने शुरू किया, लेकिन सत्ता बदलने के बाद भाजपा सरकार में तकनीकी खामियां छोड़ी गईं।

इससे लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। निर्माण में मानकों को पूरा नहीं किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री से अधूरे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण भी कराया जा रहा है।

एक्सप्रेस-वे पर चढ़ाएंगे फूल, निकालेंगे साइकिल यात्रा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार हमें रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है, लेकिन जरूरत पड़ी तो सपा कार्यकर्ता साइकिल से एक्सप्रेस-वे पर निकलेंगे। बसपा सरकार में सपाई ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता मंगलवार को जगह-जगह एक्सप्रेस-वे पर फूल चढ़ाएंगे।

शासन, प्रशासन, सेना व पुलिस के अधिकारी डटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

उन्होंने एयर स्ट्रिप पर कैमरा लगवाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर शासन, प्रशासन, सेना व पुलिस के अधिकारी डटे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img