जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा देने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह एक ट्वीट कर मुआवजे को लेकर केंद्र सरकार से दो मांगें उठाई है।
राहुल गांधी ने अपनी पहली मांग के तहत सरकार से कोरोना मृतकों के सही आंकड़े बताने के लिए कहा है। वहीं दूसरी मांग के तहत राहुल ने कहा है कि अपने प्रियजनों को कोरोना में खो चुके परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

