जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने एक महिला की जान बचाई। दरअसल, चलती ट्रेन (संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस) से कूदने के बाद महिला अपना संतुलन खो चुकी थी। ट्रेन से कूदने के बाद वह लगभग प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आ गई थी। इसके बाद रेलवे अधिकारी ने दौड़कर उसकी जान बचाई।
इस घटना का वीडियो रेलवे ने ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन से दो महिलाएं कूदती नजर आ रही हैं। उनमें से एक प्लेटफॉर्म पर उतर जाती हैं, जबकि दूसरा अपना संतुलन खोकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई के करीब पहुंच जाती हैं।
On 29.11.21 SI/Bablu Kumar of RPF Post Purulia saved the life of a lady passenger while she was trying to de-board & almost come in the gap between train & platform in running train no 22857 at Purulia station.@RPF_INDIA @sanjay_chander @zscrrpfser@ADRARAIL pic.twitter.com/qC5eHeDu45
— RPF Adra Division (@rpfserada) November 30, 2021
इसके बाद आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर बबलू कुमार दौड़ते हैं और उसे समय रहते ही प्लेटफॉर्म पर खींच लेते हैं। उनके साथ कई अन्य लोग भी महिला को बचाने के लिए दौड़ लगाते हैं।
इस वीडियो में एक यात्री को चलती ट्रेन मेंचढ़ते हुए भी देखा जा सकता है। मालूम हो कि चलती ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के खिलाफ अधिकारियों की बार-बार चेतावनी और मिन्नतों के बावजूद यात्री अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

