Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने भाजपा को लिया निशाने पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी के लोग भाजपा सरकार में किसानों पर हुए अत्याचारों को नहीं भूलेंगे और चुनाव मे जवाब देंगे। प्रदेश के लोगों ने ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’मनाकर इस बात का संदेश दे दिया है।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाकर यूपीवालों ने बता दिया है कि वो न तो किसानों पर पीछे से किये गये वार को भूलेंगे, न किसानों की शहादत को और न ही भाजपा के ज़ुल्म और अत्याचार को।

उधर, समाजवादी विजय यात्रा लेकर शुक्रवार को झांसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को सब कुछ दिया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला।

अब क्षेत्र की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। जनता आगामी चुनाव में बुंदेलखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। यात्रा को मिलने वाला जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संदेश दे रहा है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है।

भाजपा को 19 सीटें मिलीं, जनता को कुछ नहीं मिला’

सपा मुखिया ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने क्षेत्र की सभी 19 सीटें भाजपा को दी थीं। इसके बाद लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा को जिताया।

लेकिन, बदले में भाजपा ने कुछ नहीं दिया। न नौजवानों को रोजगार मिल पाया और न ही किसानों को खाद। यहां तक कि समाजवादी पेंशन तक बंद कर दी।  प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को तीन गुना पेंशन दी जाएगी।

‘भाजपा ने किसानों पर जीप चढ़ा दी’

अखिलेश ने कहा कि झांसी की जनता से मुख्यमंत्री ने यहां मेट्रो ट्रेन चलाने तथा झांसी को सीधा दिल्ली से जोड़ने का वादा किया था, लेकिन ये किया नहीं गया। किसानों की आय आधी रह गई है, जबकि महंगाई दोगुनी हो गई है।

अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में नागरिकों के सीने पर गोली मारी थी, लेकिन भाजपा ने किसानों पर पीछे से जीप चढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर बुलडोजर चलाया, अब जनता अपना बुलडोजर चलाकर भाजपा का सफाया कर देगी।

प्रदेश का आलम ये है कि एक आईपीएस दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कस्टोडियन डेथ के मामले में देश में यूपी सबसे ऊपर है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img