Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट देखी जा रही है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 956 अंक गिर गया है।

इस भारी गिरावट के बाद यह सूचकांक 57,000 से नीचे आ गया है और 56,740.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई के निफ्टी में भी करीब 300 अंकों की गिरावट आई है और यह 17000 के स्तर से नीचे पहुंचकर 16,909.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरावट दर्ज

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में है। इन सभी शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

इसके अलावा निफ्टी पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अइाईटी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरकर कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा में भी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

हरे निशान पर हुई थी शुरुआत

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स जहां 88 अंकों की बढ़त के साथ खुला, वहीं निफ्टी ने भी मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की।

सेंसेक्स 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 57,778.01 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 12.35 अंक या 0.07 फीसदी की तेजी से 17,209.05 के स्तर पर खुला। हालांकि, कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बार दोनों सूचकांकों में गिरावट आई और सेंसेक्स 144 अंक लुढ़क गया।

खुलने के साथ ही शुरू हुई थी गिरावट

कारोबार शुरू होने के महज तीन घंटे के कारोबार के दौरान बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 457 अंक की गिरावट आ चुकी थी और यह 57,238 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

जबकि एनएसई का सूचकांक निफ्टी 131 अंक टूटकर 17,065 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। फिलहाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर हैं।

गौरतलब है कि देश में ओमिक्रॉन की आहट के साथ ही शुक्रवार को शेयर बाजार धड़ाम हो गया था। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.83 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 58 हजार के नीचे पहुंचकर 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img