Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

अब भारत बना अरब देशों को खाद्यान्न निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण बिगड़ी सप्लाई चेन ने व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस बीच भारत ने अपने खाते में एक और उपलब्धि शामिल करते हुए ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है।

करीब 15 साल बाद भारत ब्राजील को पीछे छोड़ कर अरब देशों को खाद्यान्न निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश बनकर सामने आया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को यह आंकड़े अरब-ब्राजील चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं।

अरब देशों के लिए ब्राजील काफी महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दोनों देशों के बीच सप्लाई चेन बाधित हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, अरब देशों को रसद की सप्लाई करने वाले 22 देशों में ब्राजील कर 8.15 प्रतिशत निर्यात पर कब्जा था, लेकिन भारत ने 8.25 प्रतिशत बाजार पर कब्जा किया और पिछले 15 साल में पहली बार अरब देशों के लिए सबसे बड़ा खाद्यान्न निर्यातक बन गया।

ब्राजील ने खोई अपनी जमीन, भारत को मिला लाभ 

ब्राजील अपने पारंपरिक शिपिंग मार्गों जैसे भारत, तुर्की, अमेरिका, फ्रांस, अर्जेंटीना से व्यवधान के चलते अपनी जमीन खोता चला गया। इसी का लाभ भारत को मिला।

रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील को अब अरब देशों को खाद्यान्न निर्यात करने के लिए 30 की बजाय 60 दिन का समय लगता है, जबकि भारत अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण कम से कम समय समय में अरब देशों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img