Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

टंकी पर चढ़े किसान, नई नीति पर मुआवजे की मांग

  • किसानों और एसडीएम के बीच वार्ता असफल

जनवाणी संवाददाता |

परतापुर: थाना क्षेत्र के घोपला गांव में नई नीति के तहत एमडीए द्वारा अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन के मुआवजे की मांग और बुधवार को किसान व उनकी महिलाओं से बदसलूकी करने वाले एमडीए व वनविभाग की टीम द्वारा माफी मांगने की मांग को लेकर गुरुवार को कई किसान शताब्दीनगर सेक्टर-चार बी स्थित धरनास्थल के पास टंकी पर चढ़ गए।

दोपहर बाद एसडीएम और एएसपी किसानों के बीच पहुंचे, लेकिन उनकी किसानों से ठीक ढंग से वार्ता नहीं हो सकी।
बुधवार को गूमी गांव के समीप कंचनपुर घोपला के किसानों पर खेतों से कब्जा हटाने के लिए एमडीए व वनविभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। एमडीए को वनविभाग को यहां साढ़े 12 बीघा जमीन देनी थी। इस दौरान जैसे ही जमीन पर जेसीबी चली तो काफी किसान एकत्र हो गए और जमीन अपनी बता विरोध करने लगे थे।

02 4

आरोप है कि विरोध करने पर अफसरों और पुलिस ने किसानों और उनकी महिलाओं के साथ हाथापाई और अभद्रता की। गुरुवार को टंकी पर चढ़े किसानों ने कहा कि हम टंकी से तभी उतरेंगे जब एमडीए व वनविभाग के अफसरों सहित पुलिस किसानों व उनकी महिलाओं से माफी मांगे। इसके अलावा किसानों ने कहा कि कई साल नई नीति के तहत मुआवजे की मांग करते हुए हो गए अब किसान चुप बैठने वाला नहीं है।

अब नई नीति के तहत मुआवजा लेकर ही टंकी से उतरेंगे। दोपहर बाद एसडीएम व एएसपी किसानों के बीच पहुंचे, लेकिन उनकी सकारात्मक बात नहीं हो सकी। इस बीच सपा नेता पवन गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के बीच पहुंचे और आंदोलन में सहयोग करने का आष्वासन दिया। इस अवसर पर भाकियू नेता सुभाष, डा. अमरवीर सिंह, लक्ष्मण, मदनपाल, पवन, दीपक चौधरी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img