Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता ने ग्राम शाहपुरा उमराव में ग्रामीणों से जानी समस्याएं

  • ग्रामीणों ने की मझाड़ी से गांव तक की सड़क मरम्मत की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: भाजपा नेता ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुरा उमराव पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क कर समस्याएं जानी। संपर्क मार्ग की समस्या के निदान के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से बातचीत कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

तहसील के ग्राम शाहपुर उमराव पहुंचकर भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने ग्रामवासियों की बैठक में जा कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रता सूची में शामिल ऐसे परिवारों के चिन्हीकरण का कार्य हो रहा है।

जिसमें अपात्रों को भी सूची में शामिल किए जाने की शिकायत मिल रही है। सरकार की नीति के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता के साथ ग्रामीणों के मकान बनाए जाएंगे। ऐसे में ग्रामीणों की ओर से शिकायत प्राप्त होने पर इसके विषय में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। ग्रामीणों ने बैठक में मझाड़ी से शाहपुरा उमराव तक लोक निर्माण विभाग की सड़क खराब होने की समस्या उठायी।

जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से वार्ता कर इस समस्या से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने जल्द उक्त सड़क का मरम्मत कार्य प्रारंभ कराए जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ विपक्षी दल किसान अध्यादेश को लेकर ग्रामीण जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। सरकार किसान हितैषी है।

बिल में कोई भी ऐसा प्रावधान नहीं है, जिससे किसान का अहित हो। देश के प्रधानमंत्री किसानों के साथ हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौहम्मद कासिम, मौ साबिर, नसीम अहमद, मौ याकूब अहमद, रामसिंह, अमीर हसन, रहमान खान, राजीव कुमार, राकेश कुमार, फारुख आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img