- पुलिस ने दोनों पक्षों में सहमति से अंतिम संस्कार कराया
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: सोमवार की सुबह क्षेत्र के गांव बीबीपुर जलालाबाद निवासी मिंटू पुत्र मदन की पत्नी अंजलि अपने घर मे साफ सफाई का कार्य कर रही थी तभी अचानक घर में लगे बिजली हीटर पर अंजलि का हाथ लग गया। हीटर से करंट लगने पर अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के पति मिंटू की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों द्वारा अंजली की मौत की खबर सहारनपुर जनपद के गांव कम्हेडा में उसके मायके वालों को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन मे मतृका के परिजन गांव बीबीपुर जलालाबाद पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीनियर उपनिरीक्षक अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर शांति व्यवस्था को बनाया। जिसके बाद गांव के गणमान्या लोगों ने मृतका अंजलि के परिजनो को सच्चाई से अवगत कराते हुए समझा भुझाकर शांत किया।
दोनों पक्षों की सहमति पर बिना किसी कार्यवाही के मृतका अंजलि के शव का गमगीन माहोल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंजलि की शादी दस वर्ष पूर्व मिंटू के साथ हुई थी। जिसके एक पुत्र आर्यन है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया गांव में महिला की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया करंट लगने से महिला की मौत हुई है। जिसमें कोई कार्यवाही नहीं चाहते और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

