Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

फोन टैपिंग मामले में गृह मंत्रालय ने जताई आपत्ति

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उससे फोन टैपिंग को लेकर दर्ज मामले से जुड़े दस्तावेजों की मांग वाली अर्जी पर आपत्ति जताते हुए इसे अस्पष्ट और अपुष्ट करार दिया है।

महाराष्ट्र खुफिया विभाग की शिकायत पर मुंबई में बीकेसी साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसमें विभाग ने अज्ञात व्यक्तियों पर अवैध तरीके से फोन टैप कर चुनिंदा गोपनीय दस्तावेज लीक करने का आरोप लगाया है।

यह फोन टैपिंग खुफिया विभाग के मुखिया के रूप में तैनात रहीं आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के कार्यकाल में हुई थी। इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ और सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों ने आरोप लगाया कि शुक्ला ने बिना इजाजत के फोन टैप किए थे।

बीते शुक्रवार मेट्रोपोलिटन अदालत में वकील श्रीराम शीरसत के जरिए दाखिल अपने जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा, अक्तूबर में दाखिल महाराष्ट्र सरकार का आवेदन यह साफ करने में नाकाम रहा है कि उसे किससे, कौन-सा दस्तावेज चाहिए। लिहाजा, इस आवेदन को खारिज करने देना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img