- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद और राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र पाल सिंह ने युवा छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाते हुए प्रेरित किया कि ऊर्जा हमारी जीवन शैली का अभिन्न अंग है।
ऊर्जा की आज की बचत कल एक बेहतर दिन के लिए सदुपयोगी हो सकती है। महाविद्यालय के रसायन विभाग की विभागीय परिषद प्रभारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने कहा कि ऊर्जा की बचत कर हम अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र के लिए एक मदद कर रहे होते हैं।
ऊर्जा संरक्षण से धन की भी बचत होती और आर्थिक प्रबंधन में मदद मिलती है। इस अवसर पर बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सुनैना ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम आयोजन में हिमांशु, पप्पन, सौरभ, आदि का विशेष सहयोग रहा। शपथ कार्यक्रम के अवसर पर डा. राजेश कुमार अग्रवाल, डा. भूमेश कुमार, डा. नीतू त्यागी, डा. हरेंद्र सिंह के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
खुद पर भरोसा रखें और खुलकर आवाज उठाएं
वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे आत्मरक्षा शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्राचार्य डा. सुधीर कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। मिशन शक्ति संयोजिका डा. मृदुला जैन ने बेटियों को कहा कि आज के प्रतियोगिता के युग में अपने आप को स्मार्ट बनाना बहुत आवश्यक है।
आज की बेटिया किसी से कम नहीं है, खुद पर भरोसा रखें। अपने लिए आवाज उठाने की हिम्मत रखें, जहां चाह है वहां राह है। आप जो चाहे उसे कर सकती है, बस जरूरत है अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से उडान भरने की। इस मौके पर डा. मंजू मगन, डा. नीना छोकरा, डा. छवि, डा. बबली, पूजा राय, डा. अनुप्रीता, ऋचा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

