Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

जेवरी गांव में जातीय संघर्ष, 50 राउंड फायरिंग से गांव में बवाल

  • दो महिलाओं को लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/कंकरखेड़ा: जेवरी गांव में क्रिकेट को लेकर गुर्जर और गड़रिया जाति के लोगों में संघर्ष हो गया। अपना वर्चस्व दिखाने के लिए गुर्जर बिरादरी के युवकों ने गड़रिया बिरादरी पर पथराव करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गांव में हुए बवाल के दौरान दो महिलाएं गोली लगने से घायल हो गई और अन्य कई चोटिल हो गए।

इस सूचना के मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी पक्ष के युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

बताया गया कर्ण पुत्र सलेट चंद अपने साथियों के साथ गांव के मैदान में क्रिकेट खेलते हैं। कई दिन से गुर्जर पक्ष के युवक इन्हें मैदान में क्रिकेट खेलने से रोक रहे थे। शुक्रवार को गुर्जर पक्ष के लोगों ने कर्ण पुत्र सलेख चंद और उसके साथियों की पिटाई कर दी। इसके बाद गांव में जाकर करण पक्ष पर पथराव कर दिया और उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की।

शाम के समय अंधेरा होने पर लोगों ने भागकर जान पर बचाने का प्रयास किया, लेकिन मिथिलेश पत्नी बलबीर और केला पत्नी सुरेंद्र के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गुर्जर पक्ष ने करीब 50 राउंड गोलियां दागी। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेजा है। वही पीड़ित पक्ष ने कृष्ण पुत्र कालीचरण, नितिन पुत्र हेम सिंह, शोभित पुत्र संतरपाल, बॉबी पुत्र वीरपाल, पंकज पुत्र वीर सिंह, मनीष पुत्र जितेंद्र और एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार लड़खड़ाया, निफ्टी 23,150 के नीचे बंद

  जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार का कारोबारी सत्र भारतीय...

CBSE 12वीं मूल्यांकन विवाद: Digital System की गड़बड़ियों पर HighCourt ने केंद्र और बोर्ड को भेजा Notice

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_imgspot_img