Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में ठंड का यलो अलर्ट, शीतलहर जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में ठिठुरन दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान शीत लहर जारी है। न्यूनतम तापमान लोधी रोड पर दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस दौरान शीतलहर चलती रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हिमालय की ओर से आने वाली सर्द हवओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग में शीतलहर की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में संभवत: 21 दिसंबर को शीतलहर रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र की वजह से निकोबर आइलैंड इलाके में बारिश के भी आसार हैं।

आज के लिए जारी है यलो अलर्ट

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने के कारण दिन में भी धूप का असर बेसर साबित हो सकता है। शाम होते ही गलन वाली सर्दी का अहसास होगा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 39 से 85 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img