Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अमेरिका: कई राज्यों में फैला संक्रमण, एक सप्ताह हुए 73 फीसदी संक्रमित 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना का नया वैरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। अमेरिका में तो यह कोहराम मचाने लगा है। सोमवार को यहां इस नए वैरिएंट से पहली मौत की पुष्टि हुई तो 73 फीसदी कोरोना के मरीज ओमिक्रॉन से भी संक्रमित पाए गए। खतरे वाली बात यह है कि यह आंकड़ा महज एक सप्ताह के अंदर ही इतनी तेजी से बढ़ा है।

सप्ताह भर पहले यहां तीन फीसदी कोरोना के मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हो रहे थे। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन(सीडीसी) ने बताया कि अमेरिका में एक सप्ताह में ही ओमिक्रॉन के मामले में छह गुना बढ़ोतरी हुई है।

कई हिस्सों में संक्रमण और भी ज्यादा 

सीडीसी का कहना है कि अमेरिका में कई हिस्सो में ओमिक्रॉन का संक्रमण और भी ज्यादा हो सकता है। न्यूयॉर्क में तो 90 फीसदी नए मामलों के पीछे ओमिक्रॉन वैरिएंट ही एक मात्र कारण है। बीते एक सप्ताह पहले तक अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट के ही मामले सबसे ज्यादा थे, लेकिन अब यहां इनकी संख्या सिर्फ 27 प्रतिशत ही रह गई है।

बूस्टर डोज लगवाने की अपील 

अमेरिका में तेजी से बढ़ते वैरिएंट को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों से अपील की है कि वे वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवा लें। इसके अलावा सभी से बूस्टर डोज लगवाने की भी अपील की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img