Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

किसान, मजदूर-नौजवान सपा के साथ: सुधीर पंवार

  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से चुनाव पर की चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव की रणनीति एवं तैयारियों पर चर्चा की तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की तैयारियों से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा द्वारा चुनावों में किए गए वायदों के पूरा न करने पर नाराजगी है। किसान और मजदूर बढ़ती महंगाई और आमदनी कम होने से सरकार की नीतियों से परेशान हैं, वहीं नौजवान सरकारी भर्तियों में हो रही धांधली व रेल तथा अन्य सार्वजनिक उपक्रमों को निजी कम्पनियों के हाथों में जाने के बाद नौकरी के अवसरों में कमी से निराश एवं परेशान हैं।

भाजपा सरकार को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहते है। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में सपा की जीत के प्रति पूरे आश्वस्त हैं। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचें कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सपा के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद सम्बोधित करते हुए प्रोफेसर पंवार ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों पर हुई इनकम टैक्स व ईडी के छापे की कार्रवाई से स्पष्ट है कि भाजपा हार के डर से बौखला गई है।

पार्टी कैडर को छापों से डराना चाहती है, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि सपा के कार्यकर्ताओं के हौसले इस छापेमारे से कम होने वाले नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर वोटर लिस्ट का निरीक्षण कर उसे ठीक कराने का भी आग्रह किया।

अरशद कैराना विधानसभा के उपाध्यक्ष बने

सोमवार को गांव मवी काकोर में मोहम्मद अरशद के आवास पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने पिछड़े वर्ग के लोगों को सपा से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश प्रदेश व अर्थव्यवस्था चौपट हो गई हैं।

बैठक के दौरान मोहम्मद अरशद को कैराना विधानसभा उपाध्यक्ष व मोहम्मद खुर्शीद को प्रभारी नियुक्त किया हैं। इस अवसर पवर ममरेज राणा, संकेत चौहान, मोहम्मदपुर खुर्शीद, जिला उपायक्ष बिजेंद्र चौहान, पूर्व प्राान मेहरबान, प्रवीण प्रजापत, इरशाद, संदीप प्रजापत, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img