- शामली राइफल क्लब में चल रहा था छात्राओं का प्रशिक्षण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली शहर के झिंझाना रोड स्थित शामली राइफल क्लब पर चल रहे प्रशिक्षण में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही छात्राओं की प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए।
खेलों से व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी का खेल आज बहुत प्रचलित खेल है इसमें प्रतिभागी का मानसिक विकास होता है तथा खिलाड़ी अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा समर्पित होता है। निशानेबाजी प्रतियोगता के एयर पिस्टल वर्ग में सिया प्रथम, राखी द्वितीय एवं तुलसी सरवाल तृतीय स्थान पर रही।
एयर राईफल वर्ग में प्राची प्रथम, पलक मलिक द्वितीय एवम सबिया चौधरी तृतीय स्थान पर रही। एसपी सुकीर्ति माधव ने सभी विजेता छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं प्रतिभागी छात्राओं नीशू, विशाखा, निक्की, तपस्या, कीर्ति, विदुषी, भूमि पांडेय, भारती, अनु पाल, सहवी, खुशी वर्मा, आंचल राठी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए।
इस अवसर पर हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग, अतुल वर्मा, डा. तनु सैनी, राजेश तोमर, सीमा चौधरी, पिंकी, सोनल तोमर, अनु चौधरी, आस्था चौधरी, नितिन वर्मा, श्वेता आर्या, हिमांशु मलिक, पारस पंवार, अभिषेक तोमर, गौरव श्योराण, सौरभ चौधरी, विशाल चौधरी आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सत्येन्द्र वर्मा एवं संचालन मुकेश चौधरी ने किया।

