जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन (एस्रो) के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
एस्रो के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें प्राथमिक विद्यालय बिनौली व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा के कक्षा 4 से 8 तक के 45 बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बिनौली के कक्षा 5 के शिवा प्रथम रुकैया द्वितीय व शैली तृतीय रहे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा से कक्षा 8 की खुशबू प्रथम, कक्षा 7 की रानी द्वितीय व कक्षा 7 की मंतशा तृतीय रही। विजेता बच्चों की एस्रो के निदेशक संजय राणा, पीतम सिंह वर्मा व ओमकार तोमर ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान निर्धन बच्चों के लिए स्टैननरी अध्यापकों को दी गई। प्रधामाध्यपक ऋषिपाल सिंह, कविता सिंह, विनय कुमार, रेनू पंवार, शालू सिंह, मीनू ढाका, ममता रानी, शकीला, रुचि शर्मा, रचना, संगीता देवी, रीना रानी, प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।

